आर्मेनिया, यात्री बस में धमाका, 1 हताहत 6 घायल
Apr २६, २०१६ ०४:२४ Asia/Kolkata
-
Bus explosion in Armenian
आर्मेनिया की राजधानी येरेवान में एक यात्री बस में हुए धमाके में कम से कम 1 व्यक्ति हताहत और 6 अन्य घायल हो गए हैं।
सोमवार की रात यह धमाका हलबयान स्ट्रीट में चलती हुई बस में हुआ।
येरेवान पुलिस एवं विशेषज्ञ धमाके का कारण जानने की कोशिश कर रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विस्फोट से बस पूर्ण रूप से नष्ट हो गई और उसके मलबे के टुकड़े आसपास के घरों की खिड़कियों में जा गिरे।
पुलिस और राष्ट्रीय संकट प्रबंधन केन्द्र के अधिकारी घटनास्थल पर जांच में जुट गए हैं।
धमाके से एक दिन पहले ही येरेवान ने पहले विश्व युद्ध के दौरान अर्मेनियाईयों के जनंसहार की 100 पहली बरसी मनायी थी। msm
टैग्स