ऐसे गिरकर तबाह हो गया यूक्रेन का सैन्य विमान+ वीडियो
Sep २६, २०२० ०७:१६ Asia/Kolkata
यूक्रेन के ख़ार्किव क्षेत्र में एएन -26 सैन्य विमान दुर्घटना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।
शुक्रवार देर रात देश के अभियोजक जनरल के कार्यालय ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। आरंभिक सूचना के अनुसार, 25 लोगों की मौत हो गई है, गंभीर हालत में दो घायल लोगों को चिकित्सा सुविधाओं के लिए पहुंचाया गया है जबकि अन्य की तलाश जारी है।
स्थानीय अखबार डिपो ने यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय के एक सूत्र का हवाला देते हुए कहा है कि एएन -26 सैन्य विमान इंजन की ख़राबी की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। (AK)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए
टैग्स