ट्रम्प और उनकी पत्नी कोरोना पॉज़िटिव
https://parstoday.ir/hi/news/world-i91263-ट्रम्प_और_उनकी_पत्नी_कोरोना_पॉज़िटिव
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प कोविड पॉज़िटिव पाए गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०२, २०२० ०७:२७ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प और उनकी पत्नी कोरोना पॉज़िटिव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प कोविड पॉज़िटिव पाए गए हैं।

शुक्रवार को ट्रम्प ने ट्वीट करके बताया कि वह और उनकी पत्नी मेलानिया का कोरोना टेस्ट पॉज़िटिव आया है, वे तुरंत रूप से कोरंटीन और उपचार शुरू कर रहे हैं।

इससे पहले ट्रंप की एक नज़दीकी सलाहकार होप हिक्स के कोरोना पॉज़िटिव पाये जाने के बाद ट्रम्प ने ट्वीट करके कहा था कि वह और फ़र्स्ट लेडी अपनी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहे हैं, इसी के साथ वे कोरंटीन शुरू कर रहे हैं।

31 वर्षीय होप हिक्स ट्रम्प के सबसे नज़दीक रहने वाले उन चुनिंदा लोगों में से एक हैं, जो उनके चुनावी अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

कोरोना वायरस महामारी को नज़र अंदाज़ करने और उससे निपटने में लापरवाही करने के लिए अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प आलोचकों के निशाने पर हैं। शुरूआत में तो उन्होंने इस महामारी के अमरीका में फैलने से ही इनकार किया, लेकिन जब केस बढ़ने लगे तो उन्होंने इसका सारा दोष चीन के सिर मढ़ने का प्रयास किया।

इस समय अमरीका विश्व में सबसे अधिक प्रभावित देशों में से एक है और वहां कोरोना महामारी की वजह से दो लाख से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

कई मौक़ों पर ट्रम्प और उनकी टीम के सदस्यों ने विशेषज्ञों के सुझावों को नज़र अंदाज़ करते हुए मास्क तक पहनने से इनकार कर दिया था। यहां तक कि कई अवसरों पर ट्रम्प ने उन लोगों को नीचा दिखाने की कोशिश की थी, जो मास्क पहन रहे हैं और विशेषज्ञों की सिफ़ारिशों पर अमल कर रहे हैं, ताकि वायरस को अधिक फैलने से रोका जा सके। msm