कोरोना के उपचार के लिए ट्रम्प सैन्य अस्पताल में भर्ती
https://parstoday.ir/hi/news/world-i91282-कोरोना_के_उपचार_के_लिए_ट्रम्प_सैन्य_अस्पताल_में_भर्ती
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के कोरोना पॉज़िटिव आने के 24 घंटों से भी कम में सैन्य अस्पताल में भर्ती किया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०३, २०२० ०४:४४ Asia/Kolkata
  • कोरोना के उपचार के लिए ट्रम्प सैन्य अस्पताल में भर्ती

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के कोरोना पॉज़िटिव आने के 24 घंटों से भी कम में सैन्य अस्पताल में भर्ती किया गया है।

ट्रम्प को शुक्रवार को वाशिंगटन के बाहर स्थित अस्पताल में भर्ती करने के लिए सैन्य हेलिकॉप्टर से ले जाया गया, जहां उनका कोविड-19 का उपचार किया जाएगा।

व्हाइट हाउस का कहना है कि ट्रम्प को वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में भर्ती करने का निर्णय, अधिक सावधानी को मद्देनज़र रखकर लिया गया है।

बयान में कहा गया है कि ट्रम्प थकावट महसूस कर रहे थे, लेकिन वह अच्छी हालत में हैं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कायले मैकनी ने कहा कि अपने चिकित्सक और चिकित्सा विशेषज्ञों की सिफ़ारिश के कारण, राष्ट्रपति अगले कुछ दिनों के लिए वाल्टर रीड से ही काम करेंगे।

अस्पताल जाने से पहले ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करके ट्रम्प ने कहा कि वह बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं।

इससे पहले शुक्रवार की सुबह ट्रम्प ने ट्वीट करके बताया था कि वह और उनकी पत्नी मेलानिया का कोरोना टेस्ट पॉज़िटिव आया है, वे तुरंत रूप से कोरंटीन और उपचार शुरू कर रहे हैं।

इससे पहले ट्रंप की एक नज़दीकी सलाहकार होप हिक्स के कोरोना पॉज़िटिव पाये जाने के बाद ट्रम्प ने ट्वीट करके कहा था कि वह और फ़र्स्ट लेडी अपनी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहे हैं, इसी के साथ वे कोरंटीन शुरू कर रहे हैं।

31 वर्षीय होप हिक्स ट्रम्प के सबसे नज़दीक रहने वाले उन चुनिंदा लोगों में से एक हैं, जो उनके चुनावी अभियान की निगरानी कर रहे हैं। msm