ट्रम्प की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में कठिनाई
https://parstoday.ir/hi/news/world-i91295-ट्रम्प_की_तबीयत_बिगड़ी_सांस_लेने_में_कठिनाई
अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के एक सलाहकार ने बताया है कि ट्रम्प को सांस लेने में परेशानी हो रही है और वे बहुत थक गए हैं।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Oct ०३, २०२० ११:५६ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में कठिनाई

अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के एक सलाहकार ने बताया है कि ट्रम्प को सांस लेने में परेशानी हो रही है और वे बहुत थक गए हैं।

डोनल्ड ट्रम्प और वाइट हाउस की इस घोषणा के बावजूद कि कोरोना से संक्रमित होने के बावजूद अमरीकी राष्ट्रपति की तबीयत ठीक है, सीएनएन टीवी चैनल ने रिपोर्ट दी है कि ट्रम्प को सांस लेने में कठिनाई हो रही है। ट्रम्प ने शुक्रवार को एक ट्वीट करके बताया था कि वे और उनकी पत्नी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद ट्रम्प को एक हेलीकाॅप्टर के ज़रिये वाॅशिंग्टन के वाॅल्टर रीड सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अमरीकी अधिकारियों ने कहा था कि संभावित रूप से उन्हें वहां कई दिन रहना पड़ सकता है।

 

सीएनएन टीवी ने अपने एक कार्यक्रम में वाइट हाउस में अपने संवाददाता जिम अकोस्टा से बात की। अकोस्टा ने बताया कि उन्होंने डोनल्ड ट्रम्प की चुनावी टीम के एक सलाहकार से बात की है और उन्होंने बताया है कि स्थिति गंभीर है और राष्ट्रपति को सांस लेने में परेशानी हो रही है और वे बहुत अधिक थक गए हैं। वाइट हाउस में सीएनएन के संवाददाता ने बताया कि उन्होंने एक अन्य जानकार सूत्र से बात की जिसने उन्हें बताया कि वाइट हाउस के लोगों में, राष्ट्रपति की स्थिति को लेकर गंभीर चिंता पाई जाती है। सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि एक तीसरे सूत्र ने इस चैनल को बताया है कि अमरीकी राष्ट्रपति की स्थिति उनकी पत्नी मेलानिया से ज़्यादा गंभीर है।

 

इससे पहले ख़बरों में बताया गया था कि गुरुवार को ट्रम्प की एक सलाहकार होप हिक्स का कोरोना टेस्ट पाॅज़ीटिव आया था जिसके बाद चौबीस घंटे से भी कम समय में अमरीका के 9 सांसदों व सरकारी अधिकारी कोरोना पाॅज़ीटिव पाए गए थे। वाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि ये सभी लोग गत शनिवार को एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वाइट हाउस आए थे और संभावित रूप से वहीं वे कोरोना से संक्रमित हुए हैं। (HN)

 

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए