तीन ट्रिलियन से अधिक अमरीका का बजट घाटा
अमरीका को पिछले 75 वर्षों में पहली बार इतना बड़ा बजट घाटा हुआ है।
कांग्रेसनल बजट कार्यालय ने बताया है कि अमरीका को वित्त वर्ष में रेकार्ड 3.1 ट्रिलियन का बजट घाटा हुआ है।
गुरूवार को जारी आंकड़ों के अनुसार यह बजट घाटा 3.1 ट्रिलियन डाॅलर का है। पिछले साल की तुलना में यह घाटा, तीन गुना अधिक है। यह बजट घाटा अमरीकी अर्थव्यवस्था का 15 प्रतिशत बताया जा रहा है। द्वतीय विश्व युद्ध के बाद इसे अमरीका का सबसे बड़ा बजट घाटा बताया जा रहा है।
इसी बीच अमरीका के श्रम मंत्रालय ने बयान जारी करके बताया है कि इस वर्ष अमरीका में लगभग 50 मिलयन या पांच करोड़ लोग बेरोज़गार हो चुके हैं। अमरीका के कांग्रेसनल बजट कार्यालय ने संभावना व्यक्त की है कि कोरोना के आर्थिक दुष्परिणाम 2021 में भी जारी रहेंगे। जानकारों का कहना है कि कोरोना का सबसे बुरा असर अमरीका पर पड़ रहा है। ज्ञात रहे कि कोरोना की रोकथाम के बारे में अमरीकी सरकार विशेषकर राष्ट्रपति ट्रम्प के क्रियाकलापों की अमरीका के भीतर बड़ पैमाने पर आलोचना की जा रही है।