शांति का नोबल पुरस्कार विश्व खाद्य कार्यक्रम को मिला
https://parstoday.ir/hi/news/world-i91464-शांति_का_नोबल_पुरस्कार_विश्व_खाद्य_कार्यक्रम_को_मिला
नोबल समिति ने वर्ष 2020 के लिए अपना शांति का पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र संघ के विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) को दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०९, २०२० १५:०५ Asia/Kolkata
  • शांति का नोबल पुरस्कार विश्व खाद्य कार्यक्रम को मिला

नोबल समिति ने वर्ष 2020 के लिए अपना शांति का पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र संघ के विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) को दिया है।

नोबल समिति ने कहा है कि WFP को यह इनाम देने का कारण इस संगठन द्वारा युद्धग्रस्त क्षेत्रों में भूख से लड़ने और इसी तरह इन इलाक़ों की स्थिति बेहतर बनाने व शांति स्थापित करने की कोशिशें हैं। यह ऐसी स्थिति में है कि अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प, स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग और न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डन को भी शांति के नोबल पुरस्कार के लिए सम्मानित किया गया था।

 

विश्व स्वास्थ्य कार्यक्रम (WFP) का गठन सन 1963 में हुआ था और यह संगठन दुनिया के 83 देशों के साढ़े आठ करोड़ से ज़्यादा लोगों तक मदद पहुंचाता है। यह संगठन आपात परिस्थितियों में लोगों को खाद्य सामग्रियों की मदद करता है और स्थानीय संस्थाओं के सहयोग से लोगों के खान-पान को बेहतर बनाने की कोशिश करता है। (HN)

 

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए