आर्मीनिया व आज़रबाइजान संघर्ष विराम पर सहमत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i91481-आर्मीनिया_व_आज़रबाइजान_संघर्ष_विराम_पर_सहमत
रूस के विदेश मंत्री ने सूचना दी है कि आर्मीनिया व आज़रबाइजान क़राबाख़ के विवादित क्षेत्र के मामले में झड़पें रोकने और संघर्ष विराम शुरू करने पर सहमत हो गए हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Oct १०, २०२० १२:४६ Asia/Kolkata
  • आर्मीनिया व आज़रबाइजान संघर्ष विराम पर सहमत

रूस के विदेश मंत्री ने सूचना दी है कि आर्मीनिया व आज़रबाइजान क़राबाख़ के विवादित क्षेत्र के मामले में झड़पें रोकने और संघर्ष विराम शुरू करने पर सहमत हो गए हैं।

शुक्रवार की रात आर्मीनिया व आज़रबाइजान माॅस्को में वार्ता के बाद क़राबाख़ में संघर्ष विराम पर सहमत हो गए। रूस के विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोफ़ ने माॅस्को-येरेवान-बाकू त्रिपक्षीय बैठक के बाद जो दस घंटे तक जारी रही, इस संबंध में एक संयुक्त बयान पढ़ कर सुनाया और कहा कि आर्मीनिया व आज़रबाइजान की सहमति के अनुसार दस अक्तूबर से क़राबाख़ में संघर्ष विराम लागू हो गया है। रूस के विदेश मंत्री ने कहा कि यह संघर्ष विराम मानवता प्रेमी लक्ष्यों के अंतर्गत और अंतर्राष्ट्रीय रेड क्राॅस सोसाइटी की मध्यस्थता से और इस सोसाइटी के नियमों के अनुसार घोषित किया गया है।

 

सेर्गेई लावरोफ़ ने इसी तरह बताया कि आर्मीनिया व आज़रबाइजान, क़राबाख़ के क्षेत्र में हुए युद्ध में क़ैद होने वाले बंदियों और मारे जाने वाले लोगों के शवों के आदान-प्रदान पर भी सहमत हुए हैं। उन्होंने कहा कि आर्मीनिया व आज़रबाइजान ने विवाद के शांतिपूर्ण समाधान के लिए वार्ता आरंभ करने पर भी सहमति जताई है। उनका कहना था कि आर्मीनिया व आज़रबाइजान सार्थक बातचीत आरंभ कर रहे हैं जिसका उद्देश्य जल्द से जल्द विवाद का समाधान खोजना है। रूसी विदेश मंत्री ने बताया कि इस बातचीत में रूस, फ़्रान्स और अमरीका मध्यस्थता करेंगे।

 

ज्ञात रहे कि रूस के राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन ने गुरुवार को आर्मीनिया व आज़रबाइजान विदेश मंत्रियों को क़राबाख़ में युद्ध विराम के उद्देश्य से वार्ता के लिए माॅस्को आने का निमंत्रण दिया था। (HN)

 

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए