खिसियाए हुए अमरीका की ओर से ईरान पर आरोपों की झड़ी!
पश्चिमी एशिया के मामलों में अमरीका के विदेश सचिव ने एक बार फिर इस्लामी गणतंत्र ईरान के ख़िलाफ़ निराधार और घिसे-पिटे दावे किए हैं।
डेविड शेंकर ने दावा किया कि ईरान, पश्चिमी एशिया के इलाक़े में झड़पों और तनाव का कारण है। उन्होंने कहा कि फ़ार्स की खाड़ी के क्षेत्र में मतभेदों से सिर्फ़ ईरान को लाभ होगा। अमरीका के विदेश सचिव ने ऐसी हालत में ईरान के ख़िलाफ़ निराधार दावे किए हैं जब इस्लामी गणतंत्र ईरान ने हमेशा, इलाक़े में वार्ता, संप्रभुता के सम्मान और अच्छे पड़ोस के सिद्धांतों पर बल दिया है। उसने हमेशा अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ तर्कसंगत, उचित व संतुलित संबंध रखने के बारे में अपनी रुचि दर्शाई है।
ईरान के विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने हाल ही में कुवैत के एक समाचारपत्र में प्रकाशित होने वाले अपने एक लेख में क्षेत्र के मामलों में अमरीका के हस्तक्षेप की आलोचना करते हुए लिखा है कि विदेशी शक्तियों से हथियार ख़रीद कर और सैन्य समझौते करके, शांति स्थापित नहीं की जा सकती क्योंकि इन्हीं शक्तियों ने अपने निरंतर हस्तक्षेप और ज़ायोनी शासन के समर्थन के माध्यम से क्षेत्र में सबसे ज़्यादा अशांति फैला रखी है। (HN)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए