फ़्रांस में अभी और हो सकते हैं आतंकी हमलेः फ़्रांसीसी गृहमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/world-i91991-फ़्रांस_में_अभी_और_हो_सकते_हैं_आतंकी_हमलेः_फ़्रांसीसी_गृहमंत्री
फ़्रांस के गृहमंत्री Gérald Darmanin ने कहा है कि सुरक्षा के उपाय करने के बावजूद अभी देश में और आतंकी हमलों की आशंका बनी हुई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ३०, २०२० १९:५४ Asia/Kolkata
  • फ़्रांस में अभी और हो सकते हैं आतंकी हमलेः फ़्रांसीसी गृहमंत्री

फ़्रांस के गृहमंत्री Gérald Darmanin ने कहा है कि सुरक्षा के उपाय करने के बावजूद अभी देश में और आतंकी हमलों की आशंका बनी हुई है।

फ़्रांस के चैनेल-24 के अनुसार गेराल्ड डेरमानिन ने शुक्रवार को कहा है कि गुरूवार को देश में होने वाले आतंकी हमले के बाद अभी और हमलों की संभावना बनी हुई है।  याद रहे कि गुरूवार को फ़्रांस के नीस नगर के एक गिरजाघर के निकट एक आतंकवादी हमले में 3 लोग मारे गए थे जबकि कई दूसरे घायल भी हुए थे।  इसके अलावा भी फ़्रांस में दो अन्य स्थानों पर हमले हुए थे।  यह सबकुछ फ़्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रां द्वारा अपनाए गए इस्लाम विरोधी रवैये के कारण हुआ है।

इसी बीच संयुक्त राष्ट्र संघ ने फ़्रांसीसी मैगज़ीन में पैग़म्बरे इस्लाम के अपमानजनक कार्टून छापे जाने पर खेद जताते हुए इसे नफ़रत फैलाने वाली हरकत बताया है।  राष्ट्रसंघ की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि कार्टून प्रकाशित करने के बाद हिंसा और नफ़रत फैलने की आशंका बढ़ गई है जिसका निशाना बेगुनाह नागरिक बनते हैं।  इस बयान में कहा गया है कि धर्मों, आस्थाओं या सभ्यताओं का अपमान किए जाने से हिंसा, चरमपंथ और नफ़रत बढ़ती है।

इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने फ़्रांस के नीस में होने वाले आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा था कि चरमपंथ के जवाब में उससे बड़ा चरमपंथ पैदा होता है।  उन्होंने कहा कि उपद्रव फैलाकर कभी भी शांति स्थापित नहीं की जा सकती।

ज्ञात रहे कि ज्ञात रहे कि फ़्रान्सीसी पत्रिका चार्ली हेब्दू में पिछले दिनों पुनः पैग़म्बरे इस्लाम सल्लल्लाहो अलैहे व आलेही व सल्लम का अनादर करने वाला एक कार्टून प्रकाशित किया गया।  फ़्रान्स के राष्ट्रपति अमानोएल मैक्रां ने इसका खुलकर समर्थन किया।  फ़्रांस के राष्ट्रपति ने इस प्रकार के कार्टूनों का समर्थन करते हुए इसे अभिव्यक्ति की आज़ादी बताया था और कहा था कि उनका देश इस प्रकार के कार्टूनों के प्रकाशन का समर्थन करता रहेगा। उन्होंने रविवार को एक ट्वीट करके कहा कि हम नहीं झुकेंगे।