अमरीका दुनिया के लिए सबसे बड़ा ख़तरा है, चीनी मीडिया
चीनी मीडिया ने अमरीका कत दुनिया में शांति व स्थिरता के लिए सबसे बड़ा ख़तरा बताया है।
सरकारी समाचार एजेन्सी शेन्हुआ ने अमरीका के बढ़ते सैन्यवाद और जेसीपीओए सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय समझौतों से उसके निकलने का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सब वास्तव में पूरी दुनिया के लिए ख़तरनाक है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि जैसा कि अमरीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने सन 2019 में कहा था, अमरीका, दुनिया में सबसे अधिक युद्धप्रेमी राष्ट्र है। अमरीका ने अपने इतिहास के 240 विचित्र घटनाओं से भरे बरसों में केवल 16 बरस ही शांति से गुज़ारे हैं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि विश्व की एक बड़ी शक्ति के रूप में अमरीका हमेशा, चीन और रूस जैसे देशों के लिए चुनौतियां पैदा करता रहा है। रिपोर्ट के अनुसार अमरीका, हमेशा अन्य देशों के साथ टकराव के रास्ते तलाश करता रहता है।
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि पूरी दुनिया में अमरीका का सैन्य बजट सबसे अधिक है।
याद रहे अमरीका ने सन 2019 में 700 अरब डॅालर से अधिक का सैन्य बजट विशेष किया जो पूरी दुनिया के सैन्य बजट का 40 प्रतिशत है जबकि सन 2020 में उसका सैन्य बजट 728 अरब डॅालर तक पहुंच गया। Q.A.
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए