एक महीने पहले मर जाने वाला प्रत्याशी अमरीकी चुनाव में जीता
अमरीका में तीन नवम्बर को राष्ट्रपति पद के अलावा सेनेट, कांग्रेस और प्रतिनिधि सभा के नए सदस्यों के लिए भी वोट डाले गए।
इस साल अमरीका में जो चुनाव हुए हैं उनमें अनेक विचित्र घटनाएं हुई हैं और अनेक रोचक रिकार्ड बने हैं। इस साल अमरीका की प्रतिनिधि सभा में एक ऐसा प्रत्याशी भी जीता है जिसकी एक महीने पहले ही कोरोना के कारण मौत हो गई थी। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक़ डेकोटा की एक सीट से प्रतिनिधि सभा का चुनाव लड़ने वाला एक ऐसा उम्मीदवार निर्वाचित हो गया है जो अब इस दुनिया में है ही नहीं। डोनल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार 55 वर्षीय डेविड एंढल, अपने तीन प्रतिस्पर्धियों को पराजित करके चुनाव जीत गए।
प्रतिनिधि सभा के ग़ैर सरकारी आंकड़ों के अनुसार उन्होंने कुल मिला 35 प्रतिशत से ज़्यादा वोट हासिल किए। एंढल की जीत में पोस्टल वोटों की अहम भूमिका रही और मुख्य मतदान के दिन से पहले ही वे पोस्टल वोटों के माध्यम से चुनाव जीत चुके थे। वे कोरोना से संक्रमित होने के बावजूद चुनावी गतिविधियों में सक्रिय रहे लेकिन पांच अक्तूबर को उनकी हो गई। (HN)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए