अमरीका की चुनावी व्यवस्था ही ख़राब हैः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i92150-अमरीका_की_चुनावी_व्यवस्था_ही_ख़राब_हैः_रूस
रूस का कहना है कि अमरीका की चुनावी व्यवस्था में बहुत सी कमियां हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०५, २०२० १९:५५ Asia/Kolkata
  • अमरीका की चुनावी व्यवस्था ही ख़राब हैः रूस

रूस का कहना है कि अमरीका की चुनावी व्यवस्था में बहुत सी कमियां हैं।

रूस के विदेश मंत्रालय की ओर से एलान किया गया है कि अमरीका के वर्तमान राष्ट्रपति चुनाव ने सिद्ध कर दिया है कि इस देश की चुनावी व्यवस्था बिल्कुल ही ख़राब है।

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारया ज़ाख़ारोवा ने गुरूवार को कहा है कि अमरीकी चुनाव व्यवस्था की कमियां अब सबके सामने आ चुकी हैं।  उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षक और कई अन्य संस्थाएं पहले की अमरीकी चुनाव व्यवस्था में पाई जाने वाली कमियों का उल्लेख कर चुकी हैं जिनका मानना है कि यह क़ानून बहुत पुराने हैं जिनमें पुनर्विचार करके कुछ नए क़ानून बढ़ाने की ज़रूरत है।

ज्ञात रहे कि अमरीका में 3 नवंबर में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुए थे।  अन्तिम रिपोर्टों के अनुसार ट्रम्प के प्रतिस्पर्धी डेमोक्रट पार्टी के प्रत्याशी जो बाइडेन, ट्रम्प पर बढ़त बनाए हुए हैं किंतु समाचार लिखे जाने तक विजयी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई थी।