अमरीका के एक राज्य में आपात स्थति की घोषणा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i92249-अमरीका_के_एक_राज्य_में_आपात_स्थति_की_घोषणा
कोरोना के कारण अमरीका के यूटा राज्य में आपात स्थति की घोषणा कर दी गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०९, २०२० १५:२८ Asia/Kolkata
  • अमरीका के एक राज्य में आपात स्थति की घोषणा

कोरोना के कारण अमरीका के यूटा राज्य में आपात स्थति की घोषणा कर दी गई है।

दिन-प्रतिदिनि कोरोना के मरीज़ों की संख्या में वृद्धि के कारण अमरीकी राज्य यूटा में आपात स्थति घोषित कर दी गई।

यूटा राज्य के गवर्नर  Gary Herbert ने बताया है कि राज्य में कोरोना के मरीज़ों की बढ़ती संख्या के कारण इस राज्य में दो सप्ताह के लिए आपातकाल लगा दिया गया है।  अनातोली समाचार एजेन्सी के अनुसार इससे पहले अमरीका के यूटा राज्य के गवर्नर इस राज्य में कोरोना की भयावह स्थिति का उल्लेख कर चुके हैं।  उन्होंने सोमवार को बताया है कि यूटा राज्य में आपात स्थिति 23 नवंबर तक जारी रहेगी।

इस राज्य में 6 नवंबर को कोविड-19 से प्रभावितों की संख्या 2987 थी जो लगातार बहुत तेज़ी से बढ रही है।  यूटा राज्य में कोरोना के संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब एक लाख बत्तीस हज़ार 621 हो चुकी है।  इस समय अमरीका में ही कोरोना के सबसे अधिक मरीज़ पाए जाते हैं।  वर्तमान समय में अमरीका में कोरोना के संक्रमियों की संख्या एक करोड़ को पार कर गई है।  संयुक्त राज्य अमरीका में कोरोना से अबतक दो लाख तैंतालिस हज़ार सात सौ अड़सठ (243768) लोग मारे गए हैं।