क्या अलक़ायदा के सरग़ना, अयमन अज़्ज़वाहिरी की मौत हो गयी?
मीडिया ने अलक़ायदा के सरग़ना अयमन अज़्ज़वाहिरी की संभावित मौत की सूचना दी है।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार मीडिया ने अलक़ायदा के सरग़ना अयमन अज़्ज़वाहिरी की संभावित मौत की सूचना दी है।
शुक्रवार की रात मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अलक़ायदा ने अपने आफ़िशल फ़ेसबुक पेज पर अपने मुखिया अयमन अज़्ज़वाहिरी की अज्ञात कारणों से मौत की सूचना दी। कुछ सूत्रों ने दावा किया है कि वह अपनी मौत मरा है।
पाकिस्तान के एब्टाबाद में अलक़ायदा के पूर्व सरग़ना ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद अयमन अज़्ज़वाहिरी ने अलक़ायदा की बागडोर संभाली थी। वर्तमान सरग़ना की मौत के बाद अब अलक़ायदा अपने नये सरग़ना का चयन करेगा।
अमरीकी फ़ेडरल पुलिस ने 2018 में एलान किया था कि 11 सितम्बर जैसी घटना को रोकने के लिए जो भी अलक़ायदा के मुखिया की गिरफ़्तारी में मदद करेगा उसे 50 लाख डालर का ईनाम दिया जाएगा। (AK)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए