अमरीका में चर्च के सामने चाकू का हमला, दो की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i92610-अमरीका_में_चर्च_के_सामने_चाकू_का_हमला_दो_की_मौत
अमरीका के कैलिफ़ोर्निया राज्य में एक चर्च के सामने चाकू के हमले में कम से कम 2 लोग मारे गए जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २३, २०२० १९:१६ Asia/Kolkata
  • अमरीका में चर्च के सामने चाकू का हमला, दो की मौत

अमरीका के कैलिफ़ोर्निया राज्य में एक चर्च के सामने चाकू के हमले में कम से कम 2 लोग मारे गए जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

पुलिस के अनुसार ग्रेस बापटिस्ट चर्च के बाहर आज एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया।  इस घटना में दो लोग मारे गए जबकि कुछ अन्य के घायल होने की सूचना है।  कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।  पुलिस का कहना है कि इस बारे में अधिक जानकारी बाद में सार्वजनिक की जाएगी।  पुलिस ने बताया है कि जिस समय चाकू से हमला किया गया उस समय चर्च में कोई धार्मिक कार्यक्रम नहीं चल रहा था।  कैलिफोर्निया के मेयर ने ट्वीट करके मरने वालों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की है।

इसी बीच अमरीका के कंटाकी राज्य के Louisville नगर में पुलिस की गोलीबारी में एक व्यक्ति मारा गया।  बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति उस समय मारा गया जब पुलिस ने ट्रैफिक में खड़ी एक गाड़ी पर सवार व्यक्ति पर गोली चला दी जिससे वह व्यक्ति मारा गया। पुलिस ने मरने वाले की पहचान स्पष्ट नहीं की है।

याद रहे कि अमरीका में रोज़ाना गोलीबारी की घटना में प्रतिवर्ष हज़ारों लोग मारे जाते हैं। 

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए