आयतुल्लाह ज़कज़की की रिहाई को लेकर नाइजीरिया में फिर हुआ प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i92646-आयतुल्लाह_ज़कज़की_की_रिहाई_को_लेकर_नाइजीरिया_में_फिर_हुआ_प्रदर्शन
नाइजीरिया की जनता ने एक बार फिर इस देश की राजधानी अबूजा में इस्लामी आंदोलन के प्रमुख आयतुल्लाह शेख़ इब्राहीम ज़कज़की की रिहाई के लिए विरोध-प्रदर्शन किया और उनकी तत्काल रिहाई की मांग की।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Nov २५, २०२० १२:५७ Asia/Kolkata
  • आयतुल्लाह ज़कज़की की रिहाई को लेकर नाइजीरिया में फिर हुआ प्रदर्शन

नाइजीरिया की जनता ने एक बार फिर इस देश की राजधानी अबूजा में इस्लामी आंदोलन के प्रमुख आयतुल्लाह शेख़ इब्राहीम ज़कज़की की रिहाई के लिए विरोध-प्रदर्शन किया और उनकी तत्काल रिहाई की मांग की।

समाचार एजेंसी फ़ार्स की रिपोर्ट के मुताबिक़, नाइजीरिया की जनता ने एक बार फिर आयतुल्लाह शेख़ इब्राहीम ज़कज़की की रिहाई को लेकर ज़बरदस्त विरोध-प्रदर्शन किया। नाइजीरिया की जनता ने आयतुल्लाह शेख़ ज़कज़की और उनकी पत्नी की तबियत ठीक न होने के बावजूद उन्हें जेल में रखे जाने की कड़े शब्दों में निंदा की और उन दोनों की तुरंत रिहाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों अपने हाथों में आयतुल्लाह शेख़ ज़कज़की की फोटो लगे प्ले कॉर्ड उठाए हुए थे।

उल्लेखनीय है कि, आयतुल्लाह शेख़ इब्राहीम ज़कज़की को 13 दिसम्बर 2015 को ज़ारिया शहर के इमामबाड़े पर हमला करके गिरफ़्तार कर लिया गया था। नाइजीरिया की सेना ने आयतुल्लाह ज़कज़की की गिरफ़्तारी के समय इमामबाड़े में एकत्रित लोगों और उनके घर के सामने जमा लोगों पर अंधाधुंध फ़ायरिंग की थी जिसके परिणाम में आयतुल्लाह ज़कज़की के तीन पुत्रों सहित सैकड़ों लोग हताहत हो गये थे। (RZ)