ईरान ने नाइजीरिया में किसानों के हुए नरसंहार की भर्त्सना की
https://parstoday.ir/hi/news/world-i92784-ईरान_ने_नाइजीरिया_में_किसानों_के_हुए_नरसंहार_की_भर्त्सना_की
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पूर्वोत्तरी नाइजीरिया के बोर्नो राज्य में किसानों पर हुए हमलें की भर्त्सना की।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Nov ३०, २०२० २२:४३ Asia/Kolkata
  • ईरान ने नाइजीरिया में किसानों के हुए नरसंहार की भर्त्सना की

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पूर्वोत्तरी नाइजीरिया के बोर्नो राज्य में किसानों पर हुए हमलें की भर्त्सना की।

सईद ख़तीब ज़ादे ने बोर्नो राज्य के केन्द्र माइदीगुरी के पास ग्रामीण क्षेत्र के कोशोबे गांव में शनिवार को घटी घटना के पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई और पीड़ितों के परिजनों और नाइजीरियाई सरकार से हमदर्दी व्यक्त की।

नाइजीरिया में यूएन के मानवीय मामलों के कोआर्डिनेटर एडवर्ड कालोन ने रविवार को एक बयान में कहा थाः मोटर साइकिल पर सवार सशस्त्र हमलावरों ने किसान मर्द और औरतों पर उस वक़्त हमला किया जब वे अपने अपने खेत में फ़सल की कटाई कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि कम से कम 110 लोगों को बड़ी निर्दयता से मारा गया और बहुत से घायल हुए। इसी तरह उन्होंने बताया कि कई औरतों का लगता है अपहरण हो गया है।

रिपोर्ट मिलने तक किसी भी शख़्स ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली थी लेकिन हालिया बरसों में इस इलाक़े में बोको हराम और उससे टूट कर बने गुट आईएसडब्लयूएपी इस तरह के कई घातक हमले कर चुके हैं। (MAQ/N)

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए