कोरोना से एक ही दिन में अमरीका में 3260 की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i93034-कोरोना_से_एक_ही_दिन_में_अमरीका_में_3260_की_मौत
अमरीका में कोरोना या कोविड-19 से एक ही दिन में तीन हज़ार से अधिक लोगों की मौत हुई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ११, २०२० ११:१४ Asia/Kolkata
  • कोरोना से एक ही दिन में अमरीका में 3260 की मौत

अमरीका में कोरोना या कोविड-19 से एक ही दिन में तीन हज़ार से अधिक लोगों की मौत हुई है।

कोरोना के कारण अमरीका में कोहराम मचा हुआ है।  इस देश के अस्पतालों में कोरोना के मरीज़ों के लिए जगह बाक़ी नहीं बची है।  200 से अधिक हाॅस्पिटल पूरी तरह से भर गए हैं और वहां पर एक मरीज़ के रखने की भी जगह नहीं है।  अमरीका के एक तिहाई अस्पतालों के आईसीयू विभागों में मरीज़ों के लिए जगह नहीं है।  सीएनएन के अनुसार अधिकांश अमरीकी हालांकि कोरोना से प्रभावित नहीं हुए हैं किंतु कोरोना प्रभावितों की संख्या बढ़ने के कारण अस्पतालों में नए मरीज़ों के लिए जगह बाक़ी नहीं बची है।  डाक्टरों का कहना है कि आने वाले दिनों में अमरीका में हालात और ख़राब होंगे।

याद रहे कि कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में अब भी अमेरिका ही सबसे आगे है।  वहां पर इससे होने वाली मौतों का रिकॉर्ड एक बार फिर टूट गया। बुधवार को इस बीमारी से अमरीका में 3,260 लोगों की मौत हुई जबकि 2 लाख, 26 हजार, 762 नए मामले सामने आए।

इससे पहले अमेरिका में कोरोना के कारण एक दिन में सबसे ज्यादा मौत का रिकॉर्ड 15 अप्रैल को बना था। तब एक दिन में 2,752 लोगों की मौत हुई थी।  लगभग पूरे अमेरिका में कोरोना से संबंधित मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां मौतों का 7 दिन का औसत आंकड़ा 2,249 रहा है। यह भी रिकॉर्ड है। पिछला रिकॉर्ड 17 अप्रैल को बना था। तब सात दिन का औसत 2,232 था। विशेषज्ञों का मानना है कि रोजाना के आंकड़ों की तुलना में सात दिन का औसत ज्यादा सही तस्वीर पेश करता है।

जानकारों का कहना है कि डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रपति पद के चनुाव में अपनी विजय को सुनिश्चित बनाने के लिए कोरोना के मुद्दे को एक किनारे डाल दिया था जिसके कारण अमरीका में कोरोना दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही गया।  अब हालत यह है कि ट्रम्प न तो चुनाव ही जीत पाए और न ही उन्होंने अमरीका को कोरोना से सुरक्षित रखने में कोई सहयोग किया।