अब अमरीकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन पर साइबर अटैक!
अमरीका में सरकारी संस्थानों पर साइबर हमलों का सिलसिला जारी है और अब हैकरों ने अमरीक के रक्षा मंत्रालय पेंटागन को निशाना बनाया है।
न्यूयार्क टाइम्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार पेंटागन पर कुछ दिन पहले भी हैकरों ने हमला किया था और इस मंत्रालय का डेटा चुरा लिया था।
रक्षा मंत्रालय के साथ ही अमरीका के विदेशमंत्रालय को भी हैकरों ने निशाना बनाया था।
पेंटागन के अधिकारियों ने एक रिपोर्ट में बताया है कि अमरीका के दुश्मन, अमरीकी सैन्य छावनियों को सीधे निशाना बनाने की क्षमता रखते हैं।
अमरीकी अधिकारियों का दावा है कि रूस के लिए काम करने वाले हैकरों की एक टीम, अमरीका के आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय के डेटा तक पहुंच बनाने में सफल हो गयी है।
यह रविवार को किये गये साइबर हमले का एक हिस्सा है जिसमें अमरीका के वित्त और वाणिज्य मंत्रालयों को भी निशाना बनाया गया था।
वाशिंग्टन में रूसी दूतावास ने रूसी हैकरों द्वारा अमरीकी संस्थानों पर साइबर हमले के दावे का खंडन करते हुए इसे निराधार बताया है। Q.A.
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!