विकास के दावेदार अमरीका में 30 लाख छात्र इन्टरनेट से वंचित
अमरीका में 30 लाख छात्रों के पास इन्टरनेट की सुविधा मौजूद नहीं है।
यह बात अमरीका की नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कला हैरिस ने कही।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार अमरीका के नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने देश में वर्तमान शिक्षा स्थिति के हवाले से डोनल्ड ट्रम्प की नीतियों को आड़े हाथों लिया।
उन्होंने कहा कि अमरीका के 30 लाख छात्र घरों में इन्टरनेट की सुविधा से वंचित हैं।
हैरिस ने एक ट्वीट में लिखा कि इस साल विभिन्न क्षेत्रों के बहुत से स्कूलों को अपने छात्रों तक पहुंच बनाने के लिए बड़े पापड़ बेलने पड़े। उन्होंने लिखा कि कोरोना हो या न हो, मैं और राष्ट्रपति जो बाइडन ख़ुद को हर अमरीकी तक इन्टरनेट की सुविधा पहुंचाने को सुनिश्चित करने का प्रतिबध समझते हैं।
अमरीका में रिपब्लिकंस से डेमोक्रेट्स की ओर सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरु होने को है और इसी मध्य अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के सामने एक बड़ी चुनौती है कि उन्होंने अपने चुनावी प्रचार के दौरान यह वादा किया था कि वह कोरोना से मुक़ाबले को अपनी प्राथमिकता क़रार देंगे किन्तु अब वह इस काम के कठिन होने की बात स्वीकार कर रहे हैं। (AK)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए