ओबामा और कैमरुन की हत्या का इनाम कितना है?
आतंकी गुट दाइश के एक सरग़ना ने अमरीका के राष्ट्रपति व ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की हत्या के लिए इनाम की घोषणा की है।
मुबतदा वेब साइट ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा है कि अबू जुंदल सूमाली नामक दाइश के एक सरग़ना ने अंग्रेज़ी भाषा में लिखे गए एक पत्र में अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा व ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरुन की हत्या करने वाले के लिए इनाम की घोषणा की है। उसने अपने पत्र में लिखा है कि जो भी इन दोनों लोगों की हत्या करेगा उसे 200 डाॅलर इनाम स्वरूप दिए जाएंगे।
ब्रिटेन के समाचारपत्र डेली एक्सप्रेस ने भी इस संबंध में लिखा है कि दाइश के इस सरग़ना ने दाइश विरोधी गठजोड़ में ओबामा के प्रतिनिधि बर्ट मॅकगोर्क, इस गठजोड़ के प्रवक्ता कर्नल स्टीव वाॅर्न और दाइश के बारे में निरंतर रिपोर्टें देने वाले बीबीसी के सहयोगी पत्रकार किम्बरली डोज़ियर को भी मौत की धमकी दी है।
ज्ञात रहे कि आतंकी गुट दाइश इससे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरुन को मूर्ख कह चुका है और उसने जासूसी के आरोप में पांच ब्रिटिश नागरिकों की हत्या भी की है। (HN)