अमेरिका ने सशर्त परमाणु समझौते में वापसी की घोषणा की
Jake Sullivan ने कहा है कि परमाणु समझौते में लौट आने से दूसरे विषयों के बारे में विस्तृत पैमाने पर वार्ता करने की भूमि प्रशस्त होगी
अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा है कि अमेरिका परमाणु समझौते में वापस आ जायेगा परंतु ईरान के बैलेस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के बारे में वार्ता होनी चाहिये। समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार
अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सल्वेन (Jake Sullivan) ने कहा है कि परमाणु समझौते में लौट आने से दूसरे विषयों के बारे में विस्तृत पैमाने पर वार्ता करने की भूमि प्रशस्त होगी।
ज्ञात रहे कि अमेरिका 8 मई 2018 को एक पक्षीय रूप से ईरान के साथ होने वाले अंतरराष्ट्रीय परमाणु समझौते से निकल गया था जिसकी वजह से विश्व के विभिन्न देशों व नेताओं ने उसकी आलोचना की थी। अमेरिका जब से ग़ैर क़ानूनी रूप से इस समझौते से निकला है उसके बाद से उसने तेहरान के ख़िलाफ़ अधिक से अधिक दबाव डालने की नीति अपना रखी है परंतु उसका कोई विशेष परिणाम नहीं निकला है और ईरान की इस्लामी व्यवस्था को बदलने का स्वप्न देखने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार का शीघ्र ही अंत होने वाला है।
जानकार हल्कों का मानना है कि अगर ट्रंप ने इतिहास से पाठ लिया होता तो ईरान के संबंध में कभी भी इस प्रकार की नीति न अपनाते और न ही उनका और उनकी सरकार का इस प्रकार का अंजाम होता। इसी प्रकार इन विश्लेषकों का मानना है कि वह दिन ज़्यादा दूर नहीं है जब ट्रंप इतिहास का भाग बन जायेंगे और दूसरों को सबक़ सिखाने का स्वप्न देखने वाले स्वयं दूसरों के लिए दर्स बन जायेंगे। MM