वाशिंग्टन पोस्ट ने अमेरिकी विदेशमंत्री के झूठ की खोली पोल
पोम्पियो ने दावा किया कि ट्रंप के सत्ताकाल में वह दोबारा अमेरिका की छवि वापस करेंगे जबकि जब से डोनाल्ड ट्रंप और माइक पोम्पियो सत्ता में आये हैं तब से अमेरिका की छवि जर्मनी, फ्रांस और जापान जैसे घटकों के मध्य भी अपने न्यूनतम स्पर तक पहुंच गयी है
अमेरिकी समाचार पत्र वाशिंग्टन पोस्ट ने इस देश के विदेशमंत्री माइक पोम्पियो के झूठ का पर्दा फ़ाश करते हुए कहा है कि पोम्पियो ने पहली जनवरी वर्ष 2021 से अब तक बहुत से अपमानजनक झूठ बोले हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर पाइक पोम्पियो ने अपने एक ट्वीट में दावा किया था कि अमेरिका गत चार वर्षों की अपेक्षा बहुत सुरक्षित हो गया है जबकि 2020 अमेरिकी इतिहास का सबसे बदतरीन साल था।
इसी प्रकार इस समाचार पत्र ने लिखा है कि अब तक कोरोना से केवल तीन लाख 65 हज़ार 740 लोग अपनी जान से हाथ धो चुके हैं और यह सीधे रूप से ट्रंप सरकार के कुप्रधन का परिणाम है।
समाचार पत्र वाशिंग्टन पोस्ट ने लिखा कि पोम्पियो ने दावा किया कि ट्रंप के सत्ताकाल में वह दोबारा अमेरिका की छवि वापस करेंगे जबकि जब से डोनाल्ड ट्रंप और माइक पोम्पियो सत्ता में आये हैं तब से अमेरिका की छवि जर्मनी, फ्रांस और जापान जैसे घटकों के मध्य भी अपने न्यूनतम स्पर तक पहुंच गयी है।
इसी प्रकार पोम्पियो ने एक अन्य ट्वीट में दावा किया है कि ट्रंप तानाशाहों के समर्थक नहीं रहे हैं जबकि पूरी दुनिया जानती है कि सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त इमारात और बहरैन की तानाशाही सरकारों के साथ ट्रंप के घनिष्ठ संबंध हैं। MM