नाइजेरिया, शेख ज़कज़की के लिए प्रदर्शन जारी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i93705-नाइजेरिया_शेख_ज़कज़की_के_लिए_प्रदर्शन_जारी
नाइजेरिया की राजधानी में लोगों ने प्रदर्शन करके शेख ज़कज़की और उनकी पत्नी की रिहाई की मांग की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १२, २०२१ ०४:४९ Asia/Kolkata
  • नाइजेरिया, शेख ज़कज़की के लिए प्रदर्शन जारी

नाइजेरिया की राजधानी में लोगों ने प्रदर्शन करके शेख ज़कज़की और उनकी पत्नी की रिहाई की मांग की।

अबूजा में शांतिपूर्ण रूप से होने वाले इस प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने शेख ज़कज़की और नाइजेरिया इस्लामी आंदोलन के शहीदों के फोटो और नारे लिखे हुए प्लेकार्ड्स उठा रखे थे। 

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि शेख ज़कज़की और उनकी पत्नी को बिना किसी शर्त के तत्काल रूप से आज़ाद किया जाए। 

नाइजेरिया के इस्लामी आंदोलन के नेता शेख ज़कज़की को 13 दिसंबर सन 2015 में ज़ारिया नगर के इमामबाड़े पर सैनिकों के हमले के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। 

इस हमले में नाइजेरियाई सैनिकों ने इमामबाड़े और शेख ज़कज़की के घर पर फायरिंग करके शेख ज़कज़की के तीन बेटों सहित सैंकड़ों लोगों को शहीद कर दिया था। 

नाइजेरिया की जनता ने हालिया महीनों में कई बार प्रदर्शन करके शेख ज़कज़की की रिहाई की मांग की लेकिन इस देश के सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर हमले किये। Q.A.

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए