गिरफ़्तारी वारंट पर ट्रम्प की प्रतिक्रिया
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के कार्यकाल में सिर्फ़ एक दिन बचा है, लेकिन उन्हें अब आईआरजीसी की क़ुद्स फ़ोर्स के पूर्व कमांडर जनरल क़ासिम सुलेमानी और हशदुश्शाबी के डिप्टी कमांडर मेहदी अल-मोंहदिस की हत्या के आरोप में गिरफ़्तारी का डर सताने लगा है।
ट्रम्प का कहना है कि मैंने जनरल सुलेमानी की हत्या का आदेश नहीं दिया था, बल्कि यह अपराध इस्राईली सरकार ने किया था।
हालांकि 3 जनवरी 2019 को बग़दाद एयरपोर्ट के नज़दीक जनरल सुलेमानी की कार पर ड्रोन हमले के बाद, ट्रम्प ने इस हमले का आदेश देने की बात स्वीकार की थी।
ईरानी और इराक़ी कमांडरों की शहादत की पहली बर्सी के मौक़े पर इराक़ की एक अदालत ने ट्रम्प की गिरफ़्तारी का वारंट जारी किया था, जिसके बाद उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी है।
इससे पहले ईरानी अधिकारी भी इंटरपोल से ट्रम्प को गिरफ़्तार करके तेहरान के हवाले करने की मांग कर चुके हैं।
विवादित ट्रम्प ऐसी स्थिति में व्हाइट हाउस से रुख़सत हो रहे हैं कि कांग्रेस के निचले सदन में देश की संसद पर हमले के लिए अपने समर्थकों को उकसाने के आरोप में उनके ख़िलाफ़ महाभियोग पारित हो चुका है और ऊपरी सदन में इस पर वोटिंग होने वाली है। msm