ट्रम्प एक आतंकवादी संगठन का मुखिया हैः सीएनएन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i93994-ट्रम्प_एक_आतंकवादी_संगठन_का_मुखिया_हैः_सीएनएन
अमरीकी न्यूज़ चैनेल सीएनएन के अनुसार डोनाल्ड ट्रम्प एक आतंकवादी संगठन का मुखिया है जिसकी वापसी की संभावना पाई जाती है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २१, २०२१ १९:३५ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प एक आतंकवादी संगठन का मुखिया हैः सीएनएन

अमरीकी न्यूज़ चैनेल सीएनएन के अनुसार डोनाल्ड ट्रम्प एक आतंकवादी संगठन का मुखिया है जिसकी वापसी की संभावना पाई जाती है।

सीएनएन ने वाशिग्टन डीसी की सुरक्षा स्थिति पर चिंता व्यक्त की है।  उसके अनुसार यह कहना बहुत कठिन होगा कि जो बाइडेन के शपथ ग्रहण समारोह के बाद वाशिग्टन डीसी की सुरक्षा स्थिति वैसी ही रह पाएगी जैसी कि वह 6 जनवरी 2021 से पहले थी।

सीएनएन ने बाइडन के शपथ समारोह को शांति पूर्ण बनाने के लिए वाशिग्टन में सुरक्षा बलों द्वारा एकत्रित किये गए पत्थरों और ईंटों को दिखाया।  यह ईंटें और पत्थर अलग-अलग सड़को से इकट्टठ किये गए हैं।  सीएनएन की रिपोर्ट में कहा गया है कि इन ईंटों और पत्थरों को तो इकट्ठा कर लिया गया है किंतु इस काम से वह धमकी अभी समाप्त नहीं हुई है जिसके डर से यह सबकुछ किया जा रहा है।  इस रिपोर्ट के अनुसार वाशिग्टन डीसी में ख़तरा अभी बना हुआ है समाप्त नहीं हुआ है।

याद रहे कि डोनाल्ड ट्रम्प ने 20 जनवरी को सीएनएन को दिये साक्षात्कार में बल देकर कहा है कि चुनाव में घांधली के अपने दावे पर वे अब भी अडिग हैं।  सीएनएन के अनुसार ट्रम्प की इस सोच के उसके कई समर्थक हैं।  इससे पहले डोनल्ड ट्रम्प, अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कह चुके हैं कि मैं हमेशा आपके लिए लड़ता रहूंगा और एक बार फिर वापस आने का वादा करता हूं।

ट्रम्प के इस बयान के कुछ दिन पहले वाल स्ट्रीट जर्नल के हवाले से यह समाचार सामने आया था कि डोनल्ड ट्रम्प एक राजनीतिक पार्टी का गठन कर सकते हैं।  उल्लेखनीय है कि ट्रम्प के समर्थक 6 जनवरी 2020 को अमरीकी संसद पर धावा बोल चुके हैं जिसमें कई लोग मारे गए थे।  बताया गया है कि ट्रम्प के बहुत से समर्थक हथियार बंद थे।  विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रम्प के उकसावे पर ही यह काम हुआ था।