कैसा है बाइडेन की विदेश नीति का भविष्य?
https://parstoday.ir/hi/news/world-i94046-कैसा_है_बाइडेन_की_विदेश_नीति_का_भविष्य
अमरीका के 46वें राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कार्यकाल के पहले ही दिन 17 कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करके ट्रम्प के बहुत से आदेशों को पलट दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २२, २०२१ १९:४२ Asia/Kolkata
  • कैसा है बाइडेन की विदेश नीति का भविष्य?

अमरीका के 46वें राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कार्यकाल के पहले ही दिन 17 कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करके ट्रम्प के बहुत से आदेशों को पलट दिया।

अमरीका के 46वें राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कार्यकाल के पहले ही दिन 17 कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किये।  अपने इस काम से उन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प के कई फैसलों को पलट दिया।  ट्रम्प के जिन आदेशों को बाइडने ने पलट दिया उनमें से पैरिस जलवायु समझौते से फिर जुड़ना, विश्व स्वास्थ्य संगठन से अमरीका के अलग होने की प्रक्रिया पर रोक, मुसलमान देशों के नागरिकों पर लगे यात्रा प्रतिबंधों को हटाना और मैक्सिको की सीमा पर दीवार निर्माण के काम को तत्काल प्रभाव से रोकना आदि।  इन कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करने के बाद बाइडेन ने कहा कि अपने इस काम के माध्यम से मैं उन वादों को पूरा करने की शुरूआत कर रहा हूं जिनका वादा मैं ने अमरीकी जनता से किया था।

यह लग रहा है कि ट्रम्प ने अपने कार्यकाल में अमरीका की जो छवि ख़राब कर दी थी, बाइडन उसको सुधारने के प्रयास कर रहे हैं।  हालांकि उनके प्रयास प्रशसंनीय है किंतु कुछ एसे सवाल हैं जिनका जवाब मिलना ज़रूरी है। उदाहरण के लिए ईरान और जेसीपीओए, वेनेज़ोएला तथा उत्तरी कोरिया जैसे अन्तर्राष्ट्रीय मामलों के बारे में क्या बाइडेन की नीति में कोई परिवर्तन आएगा?  बहुत से राजनैतिक टीकाकार यह कहते हैं कि अमरीकी विदेश नीति के कुछ सिद्धांत अपनी जगह पर अटल है अतः उनके भीतर कोई परिवर्तन संभव नहीं है।  यही कारण है कि अमरीकी राष्ट्रपतियों की शैलियों में अंतर हो सकता है किंतु मूल में कोई अंतर नहीं है।  इसीलिए ईरान के बारे में जो बाइडेन सरकार के व्यवहार में कोई विशेष अंतर दिखाई नहीं दे रहा है।  इसके अतिरिक्त इस्राईल के समर्थन को लेकर भी अमरीका की नीति अबतक अटल रही है।

इन बातों के अतिरिक्त वर्तमान समय में अमरीका जिन संकटों और समस्याओं से जूझ रहा है उनको देखते हुए एसा नहीं लग रहा है कि बाइडन की नीतियों में कोई मूलभूत परिवर्तन होगा।  इस समय अमरीका को गंभीर आर्थिक संकट का सामना है।  कोरोना के कारण इस देश को अलग प्रकार की समस्या से जूझना पड़ रहा है  वहां पर बजट घाटे में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।  इन सबसे बुरी बात यह है कि ट्रम्प के आने के बाद से अमरीका के भीतर जातिवाद को बहुत बढ़ावा मिला है जो अमरीका के भविष्य के लिए बहुत ख़तरनाक सिद्ध हो सकता है।  एसे में देखना यह हैं कि अमरीका के नए राष्ट्रपति इस संबन्ध में कोई सी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं?