ट्रम्प कैपिटल हिल हिंसा भड़काने के आरोपों से बरी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i95054-ट्रम्प_कैपिटल_हिल_हिंसा_भड़काने_के_आरोपों_से_बरी
अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ड्रंप के ख़िलाफ़ महाभियोग की दूसरी कोशिश उस वक़्त नाकाम हो गई, जब सीनेट ने 6 जनवरी को कैपिटल हिल में हुई हिंसा भड़काने के आरोप से उन्हें बरी कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १४, २०२१ ०५:५७ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प कैपिटल हिल हिंसा भड़काने के आरोपों से बरी

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ड्रंप के ख़िलाफ़ महाभियोग की दूसरी कोशिश उस वक़्त नाकाम हो गई, जब सीनेट ने 6 जनवरी को कैपिटल हिल में हुई हिंसा भड़काने के आरोप से उन्हें बरी कर दिया।

शनिवार को सीनेट में कैपिटल हिल में हिंसा भड़काने के आरोपों में ट्रम्प को दोषी ठहराने के लिए वोटिंग हुई, जिसमें उनके ख़िलाफ़ 57 और पक्ष में 43 वोट पड़े। जबकि उन्हें दोषी ठहराने के लिए दो तिहाई बहुमत यानी 67 वोटों की ज़रूरत थी।

ट्रम्प की पार्टी रिपब्लिकन के 43 सीनेटरों ने उन्हें दोषी नहीं समझा, इसलिए उनके ख़िलाफ़ दूसरी बार लाया गया महाभियोग भी गिर गया।

शनिवार को डेमोक्रेट्स द्वारा अपना पक्ष रखने के बाद ट्रंप के बचाव में उनके वकील माइकल वॉन डेर वीन ने कहा कि कांग्रेस पर हमला सुनियोजित था और इसके लिए पहले से योजना बनाई गई थी, इस घटना को ट्रंप के भाषण से जोड़ कर नहीं देखा जाना चाहिए।

ट्रंप अमरीका के पहले ऐसे राष्ट्रपति हैं जिनके ख़िलाफ़ दो बार महाभियोग लाया गया, और जिनके ख़िलाफ़ उन्हीं की पार्टी के सबसे अधिक लोगों ने वोट किया।

रिपब्लिकन पार्टी के 7 सीनेटरों ने डेमोक्रेट्स का साथ दिया और ट्रंप के ख़िलाफ़ वोट किया ताकि कैपिटल हिल में हिंसा भड़काने के मामले में ट्रंप को दोषी ठहराया जा सके।

ट्रम्प ने आरोपों से बरी होने के बाद, एक बयान जारी करके अपने ख़िलाफ़ महाभियोग को अमरीकी इतिहास में किसी व्यक्ति को फंसाने की दूसरी सबसे बुरी कोशिश क़रार दिया है।

ट्रम्प ने दावा किया कि मेक अमरीका ग्रेट अगेन के लिए हमारा ऐतिहासिक, देशभक्ति और सुंदर आंदोलन तो अब शुरू हुआ है। आने वाले महीनों में मेरे पास आपके साथ साझा करने के लिए बहुत कुछ है। msm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए