पहली अफ़्रीक़ी-महिला बनी विश्व व्यापार संगठन की प्रमुख
https://parstoday.ir/hi/news/world-i95150-पहली_अफ़्रीक़ी_महिला_बनी_विश्व_व्यापार_संगठन_की_प्रमुख
विश्व व्यापार संगठन में पहली बार किसी अफ़्रीक़ी महिला को प्रमुख बनाया गया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Feb १६, २०२१ १३:०३ Asia/Kolkata
  • पहली अफ़्रीक़ी-महिला बनी विश्व व्यापार संगठन की प्रमुख

विश्व व्यापार संगठन में पहली बार किसी अफ़्रीक़ी महिला को प्रमुख बनाया गया है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, नाइजीरिया की रहने वाली डॉक्टर एनगोज़ी ओकोंजो इविएला (Ngozi Okonjo-Iweala) विश्व व्यापार संगठन (WTO) की नई प्रमुख होंगी। वह पहली अफ़्रीक़ी महिला होंगी जो जिनेवा स्थित इस प्रमुख संगठन की कमान संभालेंगी। विश्व व्यापार संगठन ने एक बयान जारी करके यह जानकारी दी है। डब्ल्यूटीओ के सदस्यों ने सोमवार को आम राय से ओकोनजो इविएला को 164 सदस्यीय निकाय का अगला महानिदेशक चुने जाने पर सहमति जताई। वह निवर्तमान महानिदेशक रोबर्तो एजेवेदो (Roberto Azevêdo) की जगह एक मार्च से कार्यभार संभालेंगी। ग़ौरतलब है कि, एजोवेदो ने एक साल पहले ही इस्तीफा दे दिया और 31 अगस्त को पदभार छोड़ दिया था।

डॉक्टर एनगोज़ी ओकोंजो इविएला ने विश्व व्यापार संगठन की प्रमुख बनाए जाने पर इस संगठन के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि, कोरोना महामारी के दौर में आज विश्व व्यापार एक महत्वपूर्ण दोराहे पर खड़ा है और ऐसे में उनकी ज़िम्मेदारी बहुत बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए हमें उसके अनुरूप नीतियों को लागू करना होगा।

उल्लेखनीय है कि, डॉक्टर एनगोज़ी ओकोंजो इविएला दो बार नाइजीरिया की वित्त मंत्री रह चुकी हैं और लगभग 25 वर्षों तक उन्होंने विश्व बैंक के साथ भी काम किया है। इविएला के पास नाइजीरिया की नागरिकता के साथ-साथ अमेरिका की भी नागरिकता है। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए