जर्मनी में बम धमाका, कई घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i95234-जर्मनी_में_बम_धमाका_कई_घायल
उत्तरी जर्मनी में हुए बम धमाके में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १८, २०२१ ०७:२३ Asia/Kolkata
  • जर्मनी में बम धमाका, कई घायल

उत्तरी जर्मनी में हुए बम धमाके में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, जर्मनी की पुलिस ने सूचना दी है कि बुधवार को उत्तरी जर्मनी के नेकरसुल्म शहर केंद्र में स्थित लीदल नामक मॉल में हुए बम धमाके में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बम धमाके में हुए घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बम डिस्पोज़ल यूनिट मॉल में अन्य स्थानों की भी जांच कर रही है। इस बीच जर्मन पुलिस ने शॉपिंग माल की इमारत सहित पूरे इलाक़े की घेराबंदी कर दी है। बताया जाता है कि अब तक 100 लोगों को शॉपिंग मॉल की इमारत से सुरक्षित निकाला जा चुका है।

जर्मन पुसिल का कहना है कि आरंभिक जांच से यह पता चलता है कि यह एक छोटा बम था। अभी इसके धमाके में शामिल लोगों के बारे में वृस्तित जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए