आख़िरकार बाइडन को नेतनयाहू की याद आ ही गई
सत्ता संभालने के एक महीने बाद, अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दुनिया भर के कई नेताओं से संपर्क के बाद आख़िरकार समय निकालकर इस्राईली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतनयाहू से भी टेलीफ़ोन पर बात कर ली है, जिसका उन्हें बड़ी बेसब्री से इंतज़ार था।
नेतनयाहू के कार्यालय ने एक बयान जारी करके दावा किया कि बातचीत बहुत ही दोस्ताना अंदाज़ में हुई, जो लगभग एक घंटे तक जारी रही। बयान में कहा गया है कि बातचीत तथाकथित अब्राहम समझौता, ईरान और कोविड महामारी जैसे विषयों के बारे में हुई।
नेतनयाहू के कार्यालय ने लगातार कई ट्वीट किए, जिसमें लिखा कि दोनों नेताओं ने कई वर्षों के अपने व्यक्तिगत संबंधों का ज़िक्र किया और कहा कि वे इस्राईल और अमरीका के बीच सहयोग में विस्तार के लिए लगातार मिलकर काम करते रहेंगे।
बाइडान से जब इस बातचीत के बारे में पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने इसे एक अच्छी बातचीत बताया, लेकिन जिन मुद्दों पर बातचीत हुई उनके बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी।
व्हाईट हाउस ने नेतनयाहू और बाइडन के बीच हुई बातचीत के बारे में कहा है कि अमरीकी राष्ट्रपति ने इस्राईल की सुरक्षा के प्रति वाशिंगटन की प्रतिबद्धता को दोहराया है।
नेतनयाहू के अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ गहरे संबंध थे। वह तीसरे ऐसे नेता थे, जिन्हें ट्रम्प ने राष्ट्रपति पद संभालने के बाद फ़ोन किया था। msm