म्यांमार में प्रदर्शनकारियों और रेडक्रॉस वाहनों पर सेना की कार्यवाही
म्यांमार की सेना ने शनिवार को तख्तापलट का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों और रेडक्रॉस वाहनों पर गोलीबारी की।
फ़्रांस प्रेस के अनुसार म्यांमार में शनिवार को पुलिस ने तख्तापलट का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल का प्रयोग किया जिससे कई प्रदर्शनकारी बुरी घायल हो गए। यह घटना म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े नगर मंडाले में हुई। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर रबर की गोलियां चलाईं, आंसू गैस के गोले दाग़े और पानी की बौछार की, जिससे कई प्रदर्शनकारी बुरी घायल हो गए।
मंडाले में पुलिस ने गोलियां चलाईं, जिसमें दो प्रदर्शनकारियों की मौत की भी सूचना है। जानकारी के अनुसार एक प्रदर्शनकारी के सिर में गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई जबकि एक अनय व्यक्ति के सीने में गोली लगी। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
याद रहे कि संयुक्त राष्ट्र ने म्यांमार में तख्तापलट के विरोध में बड़े प्रदर्शनों के दौरान इस देश में बड़ी हिंसा की आशंका जताई थी। जनेवा से जारी बयान में कहा गया है कि पहले भी ऐसी सैन्य कार्रवाईयों में बड़े स्तर पर लोगों की जान जा चुकी है। लोग गायब हुए हैं या उन्हें हिरासत में लिया गया है। बयार में कहा गया है कि व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन और सैनिकों की तैनाती को देखते हुए म्यांमार के लोगों के खिलाफ सेना की क्रूर कार्रवाई की संभावना पाई जाती है। देख सकते हैं। ज्ञात रहे कि म्यांमार में यंगून और अन्य शहरों में प्रदर्शनकारियों के समूह एक फरवरी को हुए सैन्य विद्रोह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।