ट्रम्प के समर्थकों का ख़तरा अब भी बना हुआ है
https://parstoday.ir/hi/news/world-i96092-ट्रम्प_के_समर्थकों_का_ख़तरा_अब_भी_बना_हुआ_है
अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड आगामी दो महीनों तक कांग्रेस की इमारत पर तैनात रहेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १०, २०२१ १९:३८ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प के समर्थकों का ख़तरा अब भी बना हुआ है

अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड आगामी दो महीनों तक कांग्रेस की इमारत पर तैनात रहेंगे।

पेंटागन की ओर से घोषणा की गई है कि 23 मई तक कांग्रेस की इमारत पर 2300 राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे।  यह काम ट्रम्प के समर्थकों की ओर से किसी भी संभावित हिंसक कार्यवाही को रोकने के उद्देश्य से किया जा रहा है।  अमरीकी रक्षामंत्री के आदेश के अनुसार संभावित ख़तरे के दृष्टिगत यह फैसला लिया गया है।

रश्याटूडे ने इस बारे में अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अमरीकी रक्षामंत्रालय पेंटागन के प्रवक्ता जाॅन केर्बी ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि वाशिग्टन मंत्रालय ने फैसला किया है कि स्थिति के सामान्य होने तक सुरक्षा बलों की तैनाती को समाप्त नहीं किया जाएगा बल्कि हल्के-हल्के उनकी संख्या कम की जाएगी।  उन्होंने कहा कि 2300 राष्ट्रीय सुरक्षाबल 23 मई 2021 तक इमारत की सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे।