ब्रिटिश शाही परिवार के नस्लवाद पर शार्ली हेब्दो का विवादित कार्टून
फ्रांस की व्यंग्य पत्रिका शार्ली हेब्दो एक बार फिर ग़लत वजहों से सुर्खियों में है। इस मैगज़ीन ने ब्रिटिश शाही परिवार की बहू मेगन मर्केल और शाही परिवार के बीच चल रहे गतिरोध पर एक कार्टून प्रकाशित किया है। ब्रिटेन में उस इंटरव्यू की चर्चा है, जहां मर्केल ने शाही परिवार पर नस्लवाद जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इस इंटरव्यू में प्रिंस हैरी भी उनके साथ थे। पूरे प्रकरण को लेकर अब शार्ली हेब्दो ने एक कार्टून प्रकाशित किया है, जो चर्चा में है।
इस कार्टून में महारानी एलिज़ाबेथ को घुटने से मेगन मर्केल की गर्दन को दबाते हुए देखा जा सकता है, जो अमरीकी श्वेत पुलिस अधिकारी के हाथों अश्वेत जॉर्ज फ़्लाइड की मौत की घटना की याद दिलाता है। सोशल मीडिया पर इस कार्टून की ख़ूब चर्चा हो रही है। इसके कैप्शन में लिखा है, मेगन ने बकिंघम क्यों छोड़ा? कार्टून की तस्वीर में मेगन मर्केल ज़मीन पर पड़ी हुई हैं और कह रही हैं, क्योंकि मैं अब सांस नहीं ले सकती।
दरअसल, इस कार्टून में अश्वेत अमरीकी नागरिक जॉर्ज फ़्लाइड के साथ घटने वाली दुखद घटना को जोड़ कर दिखाने की कोशिश की गई । पिछले साल उस वारदात का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें पुलिस अधिकारी डेरेक चौविन ने अपने घुटने से फ़्लाइड की गर्दन को 9 मिनट तक दबाए रखा था और फ़्लाइड को कहते हुए सुना जा सकता था कि मेरा दम घुट रहा है मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं, जिसके बाद दम घुटने से उनकी मौत हो गई थी।
इस घटना के बाद, अमरीका समेत दुनिया भर में नस्लवाद के ख़िलाफ़ व्यापक प्रदर्शन हुए थे। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए