विश्व की पहली हिजाब वाली राष्ट्रपति बनी सुलूह हसन
सामिया सुलूहू हसन, तंज़ानिया की पहली महिला राष्ट्रपति हैं जो विश्व में हिजाब करने वाली पहली राष्ट्रपति होंगी।
इर्ना के अनुसार तनज़ानिया के राष्ट्रपति जाॅन मागुफूली की मृत्यु के बाद सामिया सुलूहू हसन ने शुक्रवार को तंज़ानिया के राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाला। वे जाॅन मागुफूली की मृत्यु के बाद उनके कार्यकाल की समय सीमा 2025 तक तंज़ानिया की राष्ट्रपति रहेंगी। अफ़्रीका महाद्वीप में वे पहली महिला राष्ट्रपति हैं। सन 2015 से सामिया सुलूहू हसन, तंज़ानिया में उप राष्ट्रपति के पद पर आसीन हैं। वे पिछले 20 वर्षों से सक्रिय राजनीति कर रही हैं।
याद रहे कि कोरोना में संक्रमित होने के बाद बुधवार को तंज़ानिया के 61 वर्षीय राष्ट्रपति जाॅन मागुफूली की मृत्यु हो गई थी।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए