अमरीका और यूरोपीय संघ के क्रियाकलापों से रूस और चीन नाराज़
https://parstoday.ir/hi/news/world-i96614-अमरीका_और_यूरोपीय_संघ_के_क्रियाकलापों_से_रूस_और_चीन_नाराज़
चीन और रूस के विदेश मंत्रियों ने अमरीका और यूरोपीय संघ के क्रियाकलापों की आलोचना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २३, २०२१ १३:५८ Asia/Kolkata
  • अमरीका और यूरोपीय संघ के क्रियाकलापों से रूस और चीन नाराज़

चीन और रूस के विदेश मंत्रियों ने अमरीका और यूरोपीय संघ के क्रियाकलापों की आलोचना की है।

सीजीटीएन चैनल के अनुसार रूस के विदेशमंत्री के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में भाग लेने के बाद चीन के विदेशमंत्री वांग यी ने संयुक्त घोषणापत्र में आरोप लगाया है कि अन्तर्राष्ट्रीय क़ानूनों की संरचना को नष्ट करने के लिए अमरीका, कोशिशें कर रहा है।  इस बयान में कहा गया है कि चीन और रूस दोनों का मानना है कि अमरीका, शीतयुद्ध के दौर के सैन्य गठबंधन को पुनर्जीवित करना चाहता है।

चीन के विदेशमंत्री का कहना था कि उनके देश के विरुद्ध यूरोपीय संघ के प्रतिबंध अन्तर्राष्ट्रीय नियमों के विरुद्ध हैं।  चीन के विदेशमंत्री वांग यी ने विश्व के देशों से मांग की है कि वे एकजुट होकर मानवता के उज्जवल भविष्य के लिए काम करें।

इसी बीच रूसी विदेशमंत्री लावरोफ ने कहा कि ब्रसल्ज़ की एकपक्षीय कार्यवाहियों ने रूस के साथ उसके संबन्धों की बुनियाद को हिला दिया है।  उनका कहना था कि यही कारण है कि इस समय रूस का यूरोपीय संघ से कोई संबन्ध नहीं है।  लावरोफ़ का कहना था कि यूरोपीय संघ के साथ संबन्धों की समाप्ति, चीन के साथ माॅस्को के संबन्धों में विस्तार का कारण बनेगी। MM