नियत समय से पहले अफ़ग़ानिस्तान से नहीं जायेंगेः जो बाइडन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i96740-नियत_समय_से_पहले_अफ़ग़ानिस्तान_से_नहीं_जायेंगेः_जो_बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि तकनीकी कारणों से नियत समय पर अमेरिकी सैनिकों का अफ़ग़ानिस्तान से निकलना बहुत कठिन है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २६, २०२१ २०:५३ Asia/Kolkata
  • नियत समय से पहले अफ़ग़ानिस्तान से नहीं जायेंगेः जो बाइडन

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि तकनीकी कारणों से नियत समय पर अमेरिकी सैनिकों का अफ़ग़ानिस्तान से निकलना बहुत कठिन है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि नियत समय से पहले इस देश के सैनिक अफ़ग़ानिस्तान से नहीं जायेंगे। उन्होंने कहा कि तालेबान के साथ पहली मई तक अफ़ग़ानिस्तान से निकलने के संबंध में जो समझौता हुआ है उस पर अमल कठिन है।

साथ ही उन्होंने बल देकर कहा कि संभवतः अमेरिकी सैनिक जारी वर्ष में अफ़ग़ानिस्तान से निकल जायेंगे। समाचार एजेन्सी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद जो बाइडेन ने अपनी पहली प्रेस कांफ्रेन्स में कहा कि अफ़ग़ानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों के निकलने के लिए जो समय निर्धारित किया गया है उस समय पर उनका निकलना तकनीकी कारणों से बहुत कठिन है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका इससे अधिक अपने सैनिकों को अफ़ग़ानिस्तान में नहीं रखना चाहता। साथ ही उन्होंने बल देकर कहा कि इन सैनिकों का अफ़ग़ानिस्तान से निकलना निश्चित है परंतु यह सुरक्षित व उचित समय पर होगा।

जो बाइडेन से जब यह पूछा गया कि क्या अमेरिकी सैनिक अगले वर्ष भी अफ़ग़ानिस्तान में मौजूद रहेंगे तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं ऐसा नहीं सोचता। यह ऐसी स्थिति में है जब अफ़ग़ानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों के निकलने में एक महीन 5 दिन का समय शेष बचा है और आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस समय अमेरिका और नैटो के लगभग 10 हज़ार सैनिक अफ़ग़ानिस्तान में मौजूद हैं।

इससे पहले अमेरिका के विदेशमंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने भी कहा था कि नियत समय के भीतर अफ़ग़ानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों के निकलने की समीक्षा की जा रही है और उन्होंने बल देकर कहा था कि अमेरिकी सैनिकों का अफ़ग़ानिस्तान से निष्कासन नैटो सैनिकों से सलाह- मशवरे के बाद होगा। MM