दक्षिण कोरिया और अमरीका का संयुक्त सैन्य अभ्यास समाप्त
दो महीनों तक चलने वाला अमरीका और दक्षिण कोरिया का सैन्य अभ्यास समाप्त हो गया।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार कोरिया प्रायःद्वीप पर जारी अमरीका तथा दक्षिण कोरिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास शनिवार को समाप्त हो गया। हज़ारों की संख्या में इस सैन्य अभ्यास में भाग लेने वाले अमरीकी सैनिकों अब वापस लौट रहे हैं। इसके बावजूद अमरीका के साढ़े अट्ठाइस हज़ार सैनिक, दक्षिण कोरिया में बने रहेंगे।
पिछले चार दशकों के दौरान अमरीका तथा दक्षिणी कोरिया का यह सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास था। दोनो देशों ने व्यापक स्तर पर विरोध के बावजूद इस सैन्य अभ्यास को अंजाम दिया।
बहुत से टीकाकारों का कहना है कि तीन लाख से अधिक सैनिकों की सम्मिलिति से होने वाले इस सैन्य अभ्यास के प्रति अपना विरोध दर्शाने के लिए उत्तर कोरिया ने परमाणु व हाइड्रोन परीक्षण किये थे जिसके लिए यही दोनो देश ज़िम्मेदार हैं।