ब्रिटेन की पुलिस को मिले अधिक अधिकारों से जनता में आक्रोश
https://parstoday.ir/hi/news/world-i96832-ब्रिटेन_की_पुलिस_को_मिले_अधिक_अधिकारों_से_जनता_में_आक्रोश
ब्रिटेन में पुलिस के अधिकार बढ़ाए जाने के विरोध में इस देश के विभिन्न नगरों में प्रदर्शन किये जा रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar २८, २०२१ २१:५२ Asia/Kolkata
  • ब्रिटेन की पुलिस को मिले अधिक अधिकारों से जनता में आक्रोश

ब्रिटेन में पुलिस के अधिकार बढ़ाए जाने के विरोध में इस देश के विभिन्न नगरों में प्रदर्शन किये जा रहे हैं।

जबसे ब्रिटेन में पुलिस के अधिकार बढ़ाने का बिल पास हुआ है तबसे राजधानी लंदन सहित ब्रिटेन के बहुत से नगरों में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला शुरू हो गया है।

प्रदर्शनकारी, पुलिस को अधिक अधिकार दिये जाने वाले बिल को मानवाधिकारों का विरोधी बिल बता रहे हैं।  क्रोधित प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की वैन को आग लगा दी और एक इमारत को नुक़सान पहुुचाने की भी कोशिश की।  पुलिस ने मांचेस्टर नगर में 18 प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार किया है।

याद रहे कि ब्रिटने की संसद ने प्रदर्शनकारियों के दमन के उद्देश्य से पुलिस को अधिक अधिकार देने वाले एक बिल को पास किया है। लाॅ एंड आर्डर के नाम से सरकार की ओर से पेश किये गए इस बिल के समर्थन में 359 और 263 ने इसके विरोध में मतदान किया।  इस बिल के आधार पर पुलिस को प्रदर्शनकारियों के कैंप उख़ाड़ने का अधिकार होगा।  प्रदर्शनकारी इसे उनके अधिकारों के हनन के रूप में देख रहे हैं।  सरकार का यह तर्क है कि इस बिल से लोगों की सुरक्षा अधिक सुनिश्चित होगी।

ब्रिटेन की संसद में पुलिस को अधिक अधिकार देने का बिल एसी स्थिति में पारित किया गया है कि जब इस देश में किये गए ताज़ा सर्वेक्षणों के अनुसार लंदन की पुलिस में जातिवादी भावना अधिक देखी गई है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए