रूसः यूक्रेन समस्याजनक नवजात
रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने यूक्रेन की उपमा एक भयावह और समस्याजनक नवजात से दी है और कहा है कि वह रूस को यूक्रेन में मौजूद विवाद का एक पक्ष व ज़िम्मेदार बताने की चेष्टा में है।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार दिमित्री पेस्कोफ़ ने रविवार को इस देश के टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि यूक्रेन इस देश के पूर्व में मौजूद विवाद व संकट का ज़िम्मेदार रूस को बताने की चेष्टा में है जबकि वह संकट व समस्या का ज़िम्मेदार नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत रूस यूक्रेन के पूर्व में विवाद के समाधान का प्रयास कर रहा है।
रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने कहा कि यूक्रेन के अलावा नॉरमंडी ग्रुप में भाग लेने वाले इस वास्तविकता को समझते हैं और इस गुट के अनुसार यूक्रेन समस्याजनक नवजात है और उसने बहुत अधिक समस्या पैदा कर दी है।
याद रहे कि रूस, यूक्रेन, फ्रांस और जर्मनी नॉरमंडी गुट के सदस्य हैं।
वर्ष 2014 में क्रीमिया प्रायद्वीप में एक जनमत संग्रह हुआ था जिसमें अधिकांश लोगों ने यूक्रेन से अलग होने के पक्ष में वोट दिया था और उसके बाद सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करने के बाद उसका रूस में विलय हो गया।
रूस में क्रीमिया के विलय के बाद यूक्रेन के पूर्व में स्थित दो प्रांतों में भी यूक्रेन से अलग होने की मांग उठने लगी है और इन प्रांतों में होने वाली आंतरिक लड़ाइयों में लगभग 14 हज़ार लोग मारे गये हैं। मारे जाने वालों में अधिकांश स्थानीय नागरिक थे। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए