संसार के कई देशों में मंगलवार से शुरू हुआ पवित्र रमज़ान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i97468-संसार_के_कई_देशों_में_मंगलवार_से_शुरू_हुआ_पवित्र_रमज़ान
विश्व के बहुत से देशों में मंगलवार से पवित्र रमज़ान शुरू हो गया है जबकि कुछ देशों में बुधवार से आरंभ होगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १३, २०२१ ०६:२० Asia/Kolkata
  • संसार के कई देशों में मंगलवार से शुरू हुआ पवित्र रमज़ान

विश्व के बहुत से देशों में मंगलवार से पवित्र रमज़ान शुरू हो गया है जबकि कुछ देशों में बुधवार से आरंभ होगा।

इस्लामी और ग़ैर इस्लामी कई देशों में मुसलमानों ने मंगलवार से रोज़े रखने शुरू कर दिये। मेहर न्यूज़ एजेन्सी के अनुसार आज मंगलवार 13 अप्रैल से सऊदी अरब, क़तर, यूएई, बहरैन, कुवैत, फ़िलिस्तीन, मिस्र, ओमान, जार्डन, लेबनान और ट्यूनिस में रमज़ान के पवित्र महीने का आरंभ हो चुका है।

इसके अतिरिक्त तुर्की, मोरीतानिया और मोरक्को में भी मंगलवार को ही रमज़ान की पहली तारीख़ है।  कुछ देशों में बुधवार 14 अप्रैल 2021 से पवित्र रमज़ान का आरंभ होगा।

याद रहे कि रमज़ान का महीना इस्लामी कैलेण्डर का नवां महीना है जिसमें पूरे महीने रोज़ा रखने का ईश्वर ने आदेश दिया है।  इस महीने में दूनिया भर के मुसलमान रोज़े रखते हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए