तनावपूर्ण माहौल में बाइडेन ने दी पुतीन को मुलाक़ात की दावत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i97604-तनावपूर्ण_माहौल_में_बाइडेन_ने_दी_पुतीन_को_मुलाक़ात_की_दावत
अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस के राष्ट्रपति विलादितीर पुतीन से मुलाक़ात का प्रस्ताव दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १६, २०२१ १२:५३ Asia/Kolkata
  • तनावपूर्ण माहौल में बाइडेन ने दी पुतीन को मुलाक़ात की दावत

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस के राष्ट्रपति विलादितीर पुतीन से मुलाक़ात का प्रस्ताव दिया है।

तास के अनुसार जो बाइडेन ने पुतीन से यूरोप में भेंट करने की मांग की है।  बाइडेन ने गुरूवार की रात वाइट हाउस में कहा है कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति से गर्मियों के दौरान यूरोप में द्विपक्षीय भेंटवार्ता का प्रस्ताव दिया है।  यह बात उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कही।

अमरीकी राष्ट्रपति ने रूसी राष्ट्रपति को वार्ता का प्रस्ताव एसी स्थिति में दिया है कि जब वाशिग्टन की ओर से माॅस्को के विरुद्ध नए प्रतिबंध के फैसले से अमरीका और रूस के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है।  अमरीकी सरकार ने देश के राष्ट्रपति चुनाव में रूस के हस्तक्षेप और साइबर हमले को मुद्दा बनाकर रूस के 32 लोगों और संगठनों पर नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।  यह प्रतिबंध 14 जून 2021 से लागू किये जाएंगे।

इससे पहले रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता देमित्री पेस्कोफ ने गुरूवार को कहा था कि माॅस्कों के विरुद्ध वाशिग्टन के नए प्रतिबंध, रूसी राष्ट्रपति से अमरीकी राष्ट्रपति की भेंट में बाधा बन सकते हैं।  उन्होंने कहा कि अमरीकी प्रतिबंधों का जवाब ज़रूर दिया जाएगा।