रूस ने कूटनयिक जासूस को निकाला
https://parstoday.ir/hi/news/world-i97656-रूस_ने_कूटनयिक_जासूस_को_निकाला
रूसी विदेशमंत्रालय ने बताया है कि उसने जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूक्रेन के एक डिप्लोमैट को निकाल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १७, २०२१ १७:५८ Asia/Kolkata
  • रूस ने कूटनयिक जासूस को निकाला

रूसी विदेशमंत्रालय ने बताया है कि उसने जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूक्रेन के एक डिप्लोमैट को निकाल दिया है।

समाचार एजेन्सी तास की रिपोर्ट के अनुसार रूसी विदेशमंत्रालय ने एलान किया है कि सेंटपीटरबर्ग में यूक्रेन के जिस कूटनयिक को रूसी पुलिस ने जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया था अब उसे देश से निकाल दिया गया है।

इसी प्रकार रूसी विदेशमंत्रालय ने मॉस्को में यूक्रेन के कार्यवाहक राजदूत को भी तलब किया और यूक्रेन के निकाले गये कूटनयिक की ग़ैर क़ानूनी कार्यवाहियों के प्रति यूक्रेन को चेतावनी दी है।

रूस के आंतरिक सुरक्षा तंत्र ने बल देकर कहा था कि यूक्रेन के इस कूटनयिक के साथ अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों के अनुसार व्यवहार किया जायेगा।

ज्ञात रहे कि रूस और यूक्रेन के संबंध उस वक्त से तनावग्रस्त हैं जब से क्रीमिया द्वीप जनमत संग्रह के बाद यूक्रेन से अलग होकर रूस से मिल गया।

क्रीमिया का रूस में विलय हो जाने के बाद पश्चिम ने कुछ प्रतिबंध भी रूस के खिलाफ लगा दिये हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए