पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने मुसलमानों के मध्य एकता पर बल दिया
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने पश्चिम के इस्लामोफ़ोबिया से मुक़ाबले के लिए मुसलमानों के मध्य एकता पर बल दिया।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने पश्चिम के इस्लामोफ़ोबिया से मुक़ाबले के लिए इस्लामी देशों का एक संयुक्त मोर्चा बनाये जाने पर बल दिया। समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिमी देशों में चरमपंथी तत्वों के कारण इस्लाम और मुसलमानों की मान्यताओं के ख़िलाफ़ जानबूझ कर कार्यवाहियां की जाती हैं।
उन्होंने कहा कि इस चीज़ से मुक़ाबले का अस्ली मार्ग पश्चिम पर दबाव डालने के लिए इस्लामी शासकों के मध्य संयुक्त मोर्चे का गठन है ताकि अपमानजनक कार्यवाहियों को रोका जा सके।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि इस्लामाबाद पश्चिम के इस्लामोफोबिया से मुकाबले और इस संबंध में समन्वित व व्यवहारिक क़दम उठाने के लिए दूसरे देशों के आह्वान का पक्का इरादा रखता है।
उन्होंने बल देकर कहा कि इस्लामी सरकारों को चाहिये कि वे एक संयुक्त क़दम के साथ पश्चिमी देशों के साथ व्यापार व लेन-देन को खत्म कर दें इससे अच्छा नतीजा हासिल किया जा सकता है।
ज्ञात रहे कि आजकल पाकिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में फ्रांस में पैग़म्बरे इस्लाम का अपमान किये जाने के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने कहा था कि फ्रांस पैग़म्बरे इस्लाम के खिलाफ़ अपमानजनक कार्टूनों का प्रकाशन जारी रखेगा जिस पर मुसलमानों ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!