चाड में 300 से अधिक विद्रोही ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i97752-चाड_में_300_से_अधिक_विद्रोही_ढेर
चाड की सेना ने बताया है कि इस देश के केन्द्र में 300 से अधिक विद्रोही मारे गये हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Apr २०, २०२१ १३:५३ Asia/Kolkata
  • चाड में 300 से अधिक विद्रोही ढेर

चाड की सेना ने बताया है कि इस देश के केन्द्र में 300 से अधिक विद्रोही मारे गये हैं।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार चाड की सेना ने एक विज्ञप्ति जारी करके घोषणा की है कि इस देश के केन्द्र में स्थित "कानेम" क्षेत्र में सेना और विद्रोहियों के मध्य शनिवार को होने वाली झड़प में 300 से अधिक विद्रोही मारे गये।

इसी बीच चाड के दक्षिण में स्थित "सलामत" क्षेत्र में पिछले सप्ताह से आरंभ हुई क़बाएली झड़प में अब तक 100 व्यक्ति मारे जा चुके हैं।

पिछले सप्ताह से चाड के सलामत क्षेत्र में अरब, अद्दक़ल और अलकबीत क़बीलों के मध्य झड़प आरंभ हो गयी है।

चाड में मानवाधिकार समर्थक कमेटी ने इस देश की सरकार का आह्वान किया है कि वह सलामत क्षेत्र में आपात काल की घोषणा कर दे।

इसी प्रकार इस कमेटी ने इस क्षेत्र के लोगों के निरस्त्रीकरण की मांग की है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए