तुर्की में होने वाली तालेबान की वार्ता पड़ी खटाई में
वाशिग्टन के समर्थन से तुर्की में होने वाली बैठक, तालेबान के भाग न लेने के कारण स्थगित हो गई।
डाॅन की रिपोर्ट के अनुसार यह बैठक 24 अप्रैल को तालेबान और अफ़ग़ानिस्तान की सरकार के बीच समझौते को तेज़ करने के लिए वाशिंग्टन की इस घोषणा की रोशनी में होनी थी कि 11 सितंबर से पहले अफ़ग़ानिस्तान से समस्त विदेशी सैनिक निकल जाएंगे।
अफ़ग़ान सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस्तंबूल की बैठक निर्धारित समय पर नहीं होगी क्योंकि तालेबान इसमे भाग नहीं ले रहे हैं। स्थगन की पुष्टि, दो अन्य सूत्रों से हुई जिसमें एक एसे अधिकारी भी शामिल हैं जिनका देश इस योजना में शामिल था। अभी नई तारीख की कोई घोषणा नहीं की गई है। अफ़ग़ानिस्तान की सरकार ने इस बारे में अपना दृष्टिकोण स्पष्ट करने से इंकार किया है।
इस वार्ता के मेज़बानों में शामिल तुर्की के विदेशमंत्री ने कहा है कि रमज़ान के बाद तक बैठक को रोका गया है लेकिन इस बैठक में भागीदारी अभी भी अस्पष्ट है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए