यमन को ईरान की सैन्य सहायता का सच
यमन के पूर्व राष्ट्रपति ने सऊदी अरब के साथ युद्ध में यमन को ईरान की ओर से दी जा रही सैन्य सहायता के बारे में सच्चाई बयान की है।
अली अब्दुल्लाह सालेह ने रशिया टूडे-अरबी से बात करते हुए, इस्लामी गणतंत्र ईरान द्वारा यमन को किसी भी प्रकार की वित्तीय व सैन्य सहायता दिए जाने का खंडन किया और कहा कि यह हमारी मनोकामना है कि ईरान, यमन को इस प्रकार की सहायता दे। उन्होंने कहा कि मैं इस प्रकार की अफ़वाहें फैलाने वालों को चुनैती देता हूं कि वे सिद्ध करें कि ईरान, यमन में मौजूद है या उसने हमारी वित्तीय सहायता की है या हमें शस्त्र और सैनिक दिए हों। अब्दुल्लाह सालेह ने कहा कि ये सारी बातें पूरी तरह से झूठ और निराधार हैं और यमन पर किए गए हमले का औचित्य दर्शाने के लिए की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें आशा है कि ईरान की ओर से हमें इस प्रकार की सहायता प्राप्त हो। (HN)