क्या घरेलू मक्खियां भी कोरोना वायरस फैला रही हैं? नया शोध
https://parstoday.ir/hi/news/world-i98076-क्या_घरेलू_मक्खियां_भी_कोरोना_वायरस_फैला_रही_हैं_नया_शोध
एक नए अध्ययन के नतीजों के मुताबिक़, घरों में पाई जाने वाली मक्खियां, कोरोना वायरस के संपर्क में आने के 24 घंटे बाद तक संक्रमण फैला सकती हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २८, २०२१ ०८:३९ Asia/Kolkata
  • क्या घरेलू मक्खियां भी कोरोना वायरस फैला रही हैं? नया शोध

एक नए अध्ययन के नतीजों के मुताबिक़, घरों में पाई जाने वाली मक्खियां, कोरोना वायरस के संपर्क में आने के 24 घंटे बाद तक संक्रमण फैला सकती हैं।

घरेलू मक्खियों को संक्रमण और वायरल रोगों को मनुष्यों और जानवरों तक पहुंचाने के लिए जाना जाता है। हालांकि, कोरोना वायरस को लेकर हाउसफ़्लाइज़ या घरेलू मक्खियों की भूमिका के बारे में अभी तक अध्ययन नहीं किया गया था। इसीलिए वैज्ञानिकों ने इस पर शोध किया कि क्या घरेलू मक्खियां कोविड-19 फैला सकती हैं और वायरस को ज़िंदा रखकर स्थानांतरित कर सकती हैं।

इस विषय की जांच के लिए अलग-अलग अध्ययन किए गए। पहले अध्ययन में, कोरोना वायरस संक्रमित किसी सतह या दूध के संपर्क में आने के बाद मक्खियों का परीक्षण किया गया। दूसरे अध्ययन में, कोरोना संक्रमित मक्खियों के संपर्क में आने वाले नमूनों का परीक्षण किया गया।

नतीजों से पता चला कि कोरोना वायरस के संपर्क में आने वाली मक्खियां, 4 घंटे से लेकर 24 घंटे बाद तक संक्रमण फैला रही थीं।

शोधकर्ताओं ने इस क्षेत्र में और अधिक शोध किए जाने पर ज़ोर दिया है। msm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए