तुर्की के F-16 युद्धक विमान पोलैंड में तैनात
तुर्की के राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान ने कहा है कि नैटो के भाग के रूप ने उन्होंने अपने F-16 युद्धक विमानों को पोलैंड में तैनात कर दिया है।
समाचार एजेन्सी अनातोली की रिपोर्ट के अनुसार रजब तय्यब अर्दोग़ान ने अंकारा में अपने पोलैंडी समकक्ष के साथ एक प्रेस कांफ्रेन्स में कहा कि तुर्की पोलैंड को ड्रोन विमानों का निर्यात करना चाहता है और तुर्की के इतिहास में यह पहली बार होगा जब नैटो का एक सदस्य देश यूरोपीय संघ के एक देश को ड्रोन बेच रहा है।
उन्होंने दावा किया कि तुर्की ने रक्षा उद्योग के क्षेत्र में जो 19 वर्षों तक काम किया है उससे न केवल कमियों की भरपाई हो गयी है बल्कि इस क्षेत्र में ध्यान योग्य प्रगति भी कर ली है।
तुर्की के राष्ट्रपति ने बल देकर कहा कि तुर्की और पोलैंड इस समय 10 अरब डॉलर के व्यापारिक लेन-देन के लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रयास में हैं।
इससे पहले शनिवार को पोलैंड के रक्षामंत्री ने घोषणा की थी कि उनका देश तुर्की से 24 ड्रोन ख़रीदेगा। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए